करोड़पति कैसे बनें, रातों रात करोड़पति बनने के 5 प्रभावी तरीके।

अधिकतर लोगों का मानना है की जीवन का लुत्फ़ उठाने के लिए पैसा बहुत महत्वपूर्ण है। इसलिए हर कोई निर्धन वर्तमान में करोड़पति बनना चाहता है। लेकिन क्या किसी आम व्यक्ति के लिए करोड़पति बनना आसान है। हालांकि जब किसी के भी दिमाग में Karodpati Kaise Bane? नामक यह प्रश्न कौंधता है। तो अधिकतर लोग इसका जवाब उसे कोई इन्वेस्टमेंट प्लान बताकर देते हैं।

वे ऐसे इन्वेस्टमेंट प्लान के बारे में बताते हैं, जिनमें बहुत अधिक रिटर्न मिलने की संभावना होती है। लेकिन इन्वेस्टमेंट प्लान के माध्यम से करोड़पति बनने के लिए भी आपको पैसे की जरुरत होती है। अब ऐसे लोगों का क्या जिनके पास इन्वेस्मेंट करने के लिए पैसे ही नहीं हैं, तो क्या वे करोड़पति नहीं बन सकते?

हाँ आज से यदि हम एक दशक पीछे चले जाएँ तो ऐसे लोगों के लिए जिनके पास इन्वेस्टमेंट के लिए पैसे नहीं है, करोड़पति बनना थोड़ा मुश्किल था। लेकिन वर्तमान में सभी लोग जिनके पास इन्वेस्टमेंट के लिए पैसे हैं, वे भी और जिनके पास इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत अधिक पैसे नहीं हैं। वे भी आसानी से करोड़पति बन सकते हैं।

करोड़पति कैसे बनें

लोग करोड़पति बनना क्यों चाहते हैं?

इस नश्वर दुनिया में हर आधुनिक सुख सुविधा खरीदने के लिए पैसे की आवश्यकता होती है। पैसे वाले लोगों को समाज में सम्मान और इज्जत की दृष्टि से देखा जाता है, जबकि एक निर्धन व्यक्ति को अनेकों कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यही कारण है की हर व्यक्ति अपने जीवन के उत्थान के लिए अधिक से अधिक पैसा कमाने के लिए प्रयासरत है।

वर्तमान में जब मनुष्य का जीवन पहले की तुलना में काफी व्यवस्थित और सुख सुविधाओं से परिपूर्ण हो गया है। लेकिन यह सुख सुविधाएँ उन्हीं के पास उपलब्ध हैं, जिनके पास इनके खर्चे को वहन करने का सामर्थ्य है। अपने एवं अपने परिवार की जिन्दगी को आसान और सरल बनाने और सुख सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए, व्यक्ति अथक परिश्रम करता है।

यही कारण है की वह अपने एवं अपने परिवार का अच्छे ढंग से भरण पोषण करने के लिए कोई न कोई ऐसा कम अवश्य करता है, जिससे उसकी आमदनी हो। और अक्सर देखा गया है जिसकी जितनी अधिक आमदनी होती है, उसके पास उतनी ही ज्यादा आधुनिक सुख सुविधाएँ उपलब्ध होती हैं।

बस यही आधुनिक सुख सुविधाओं को पाने की चाहत ही, मनुष्य को और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित करती है। जब लोग देखते हैं की जिनके पास अधिक पैसा है, वे अधिक सुख सुविधाओं वाला जीवन यापन कर रहे हैं, तो यही प्रेरणा उन्हें करोड़पति बनने की ओर प्रेरित करती है।

रातों रात करोड़पति बनने के तरीके

हेडिंग का शीर्षक देखकर उतावले मत हो जाइये, हालांकि बहुत सारे लोग सिर्फ इसलिए रातों रात करोड़पति बनने की बात करते हैं । ताकि उनके डिजिटल कंटेंट पर ज्यादा से ज्यादा लोग क्लीक करें। लेकिन हम यहाँ पर यह बात इसलिए नहीं कह रहे हैं, बल्कि हम इसलिए कह रहे हैं। क्योंकि वर्तमान में रातों रात करोड़पति बना जा सकता है। और इसके जो तरीके हैं, उनके बारे में संक्षिप्त तौर पर हम नीचे बता रहे हैं।    

ड्रीम 11 फेंटेसी गेम खेलकर करोड़पति बनें

Karopdpati banne ka pahla Tarika : बंगाल के सुब्रतों रॉय ने 49 रूपये में ड्रीम 11 पर अपनी टीम बनाई, और रोज की तरह वह अपने रोजमर्रा के काम करने में मशगूल हो गया। उस समय इंडियन प्रीमियर लीग के मैच चल रहे थे, जिसमें ड्रीम 11 पर प्रथम स्थान पाने वाले विजेता को 2 करोड़ का ईनाम निर्धारित था। और सुब्रतो रॉय ने उसी मैच में अपनी एक फेंटसी टीम बनाई थी।

टीम बनाने के बाद और उसमें जरुरी बदलावों के बाद सुब्रतो रॉय रोज की तरह अपने नियमित कामों में लग गया। मैच चलता रहा, और सुब्रतो रॉय 10 बजे सो भी गया, तब तक मैच चल ही रहा था। लेकिन जब मैच रात के 11:30 बजे ख़त्म हुआ, सुब्रतो रॉय की टीम सबसे अधिक फेंटसी पॉइंट के साथ पहले स्थान पर थी। और सुब्रतो रॉय रातों रात करोड़पति बन गया था।

लेकिन चूँकि वह गहरी नींद में था, इसलिए उसे पता ही नहीं था की उसकी टीम ने उसे 2 करोड़ रूपये का विजेता बना दिया। सुबह जब उसको पता चला तो उसकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं था। जी हाँ दोस्तो ड्रीम 11 कुछ विशेष क्रिकेट मैच में पहले ईनाम के तौर पर एक करोड़ या दो करोड़ रूपये का ईनाम घोषित करती है।

और यदि आपने इस मैच में अपनी टीम बनाकर Participate किया हुआ है, तो हो सकता है की आप भी रातो रात करोड़पति बन जाएँ। हालांकि लाखों लोगों को पीछे छोड़कर पहले स्थान पर आने के लिए क्रिकेट और क्रिकेट खिलाडियों के बारे में जानकारी एवं भाग्य का साथ देना भी जरुरी है।

लेकिन यह रातों रात करोड़पति बनने का एक वैधानिक तरीका है। लेकिन ऐसे खेलों की लत लग सकती है, इसलिए जिम्मेदारी से खेलना महत्वपूर्ण है। अन्यथा आप करोड़पति बनने की बजाय अपने मेहनत से कमाए हुए पैसे गँवा भी सकते हैं।              

“कौन बनेगा करोड़पति “टेलीविजन शो से करोड़पति बनें

जैसा की नाम से ही स्पष्ट है ‘’कौन बनेगा करोड़पति’’ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाने वाला एक टेलीविजन शो है। जो हर साल सोनी टीवी पर प्रकाशित होता है।

हालांकि यहाँ पर हम यह बिलकुल नहीं कह रहे हैं की इसके हर एक एपिसोड पर कोई न कोई व्यक्ति करोड़पति बनता है। लेकिन हम इतना जरुर कह रहे हैं की यह शो टैलेंटेड और ज्ञानवान लोगों को अपने ज्ञान का प्रदर्शन करके, और कौन बनेगा करोड़पति में पूछे गए प्रश्नों का सही जवाब देकर करोड़पति बनने का अवसर प्रदान करता है।

यह एक ऐसा शो है यदि किसी व्यक्ति ने इसमें पूछे गए प्रश्नों के सही सही जवाब दे दिए, तो रातो रात तो छोड़िये, वह मात्र कुछ घंटों में ही करोड़पति बन सकता है। 2022 में इस शो में प्रथम ईनाम को बढ़ाकर 7.5 करोड़ कर दिया गया है। कहने का आशय यह है की यदि आपको ज्ञान और जानकारी पर भरोसा है, तो आप इस टेलीविजन शो से 7.5 करोड़ रूपये जीतकर रातों रात करोड़पति बन सकते हैं।

जहाँ तक KBC Show के लिए रजिस्ट्रेशन की बात है, इसके लिए भी आपको शो शुरू होने से कुछ महीने पहले से ही अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए रोज एक सवाल का जवाब SMS या Sonyliv App के माध्यम से देना होता है। लेकिन वर्तमान में KBC के नाम पर ठग लोगों को ठगी का भी शिकार कर रहे हैं। इसलिए केवल अधिकारिक स्रोतों पर ही विश्वास करें।           

My11 Circle फेंटेसी गेम खेलकर करोड़पति बनें

फेंटसी गेम एप्प में ड्रीम 11 के बाद यदि आपको कोई करोड़पति बना सकता है, तो वह My11Circle App ही है। इसमें भी आपको अपनी फेंटसी टीम बनानी होती है, हालांकि यह अन्य स्पोर्ट्स जैसे कबड्डी, हॉकी, फूटबाल, बालीबाल इत्यादि में भी लोगों को टीम बनाकर जीतने का मौका प्रदान करते हैं ।

लेकिन केवल क्रिकेट ऐसा स्पोर्ट है जिसमें जब इंडिया और किसी अन्य देश का मैच हो रहा होता है, या फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैचों में प्रथम ईनाम के तौर पर एक करोड़ रूपये की राशि निर्धारित होती है।

राजस्थान के सूरजमल को कहाँ पता था की उसने आईपीएल में केवल 49 रूपये की फीस देकर जो टीम बनाई है, वह उसे करोड़पति बना देगी । ऐसा ही किस्सा बहुत सारे लोगों के साथ घटित हुआ है जो 49 रूपये की फीस देकर रातों रात करोड़पति बन गए हैं। लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस खेल को जिम्मेदारी के साथ न खेलकर अपने पैसे गँवाएँ भी हैं। इसलिए जीतने की सनक इतनी भी तीव्र नहीं होनी चाहिए की आप रोज रोज इनमें 20-20 टीम बनाकर हार रहे हैं।

यहाँ पर ध्यान देने वाली बात यह है की लाखों लोगों में से कोई एक व्यक्ति ही करोड़पति बनता है। और वे आप भी हो सकते हैं, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन इस तरह के खेलों की लत लग सकती है इसलिए जिम्मेदारी से खेलना बहुत जरुरी हो जाता है। अपनी किस्मत और क्रिकेट का स्किल आजमाने के लिए आप चाहें तो 49 रूपये फीस देकर केवल एक टीम बना सकते हैं।

करोड़पति बनने के अन्य तरीके

उपर्युक्त बताये गए रातों रात करोड़पति बनने के अलावा भी अन्य कई और तरीके हैं, जिनको अपनाकर कोई भी व्यक्ति करोड़पति बन सकता है। लेकिन इन तरीकों से करोड़पति बनने के लिए आपके पास निवेश करने के लिए पैसे और धैर्य होना नितांत आवश्यक है।  

शेयर मार्किट में निवेश करके करोड़पति बनें

Share Market se bhi ban sakte hain Karodpati: हालांकि आप सोच रहे होंगे की शेयर मार्किट में निवेश करने के लिए तो आपको लाखों रूपये निवेश करने की आवश्यकता होगी, तब जाकर कहीं आप करोड़पति बन पाएंगे।लेकिन शेयर बाज़ार के इतिहास में देखे तो हमें कई ऐसे निवेशक की कहानी सुनने को मिल जाती है, जिन्होंने अपने शुरूआती दौर में मात्र कुछ हजार रुपयों का निवेश करके शुरुआत की थी।

लेकिन उनकी सूझ बूझ, शेयर बाज़ार के प्रति उनकी जानकारी और दूरदर्शिता ने उन्हें न सिर्फ करोड़पति बनाया। बल्कि देश दुनिया का एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बनाने में भी मदद की।

इनमें शायद दो नामों डी मार्ट के संस्थापक राधाकिशन दमानी और भारत के वारेन बफेट कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला से आप लोग भी अच्छी तरह से अवगत होंगे। शेयर बाज़ार में यदि आपने अच्छे फंडामेंटल चेक करके कोई शेयर लिया है, तो आने वाले समय में उसकी कीमत दुगुनी, तिगुनी, चौगुनी भी हो सकती है, और वह आपको उतना ही अधिक लाभ देने वाली है।

शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के लिए पहले तो आपको अच्छे ब्रोकिंग फर्म की जानकारी रखनी होगी । उसमें रजिस्टर होने के बाद आप शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर सकते हैं ।  एक अच्छी ब्रोकिंग कंपनी, आपको फ्री डीमैट अकाउंट खोलने (free Demat Account) के साथ अच्छे ऑफर्स और सर्विसेज प्रदान करती है । 

मान लीजिये की आपने ABC कंपनी के 5000 शेयर 10 रूपये प्रति शेयर के हिसाब से 50000 रूपये में ख़रीदे। और आपने इन्हें लम्बे समय तक बनाये रखा, और तीन साल बाद आप देखते हैं की ABC कंपनी के प्रति शेयर की कीमत 200 रूपये हो गई। और अपने जो 50 हजार रूपये तीन साल पहले लगाये थे वे अब 10 लाख हो गए।

इस तरह से अलग अलग निवेश करके या थोड़े ज्यादा शेयर खरीदकर व्यक्ति शेयर मार्किट में निवेश करके भी करोड़पति बन सकता है। लेकिन इसमें जल्दी कुछ भी नहीं होने वाला है, इसलिए निवेश करने की क्षमता के साथ, जोखिम लेने की क्षमता और धैर्य भी इसके लिए बेहद जरुरी है।         

प्रॉपर्टी में निवेश करके करोड़पति बनें

प्रॉपर्टी से करोड़पति बनते हुए तो आपने भी अपने आस पड़ोस नाते रिश्तेदारों को खूब देखा होगा। हमने तो देखा है, मिस्टर चमनलाल जो पहले किसी होटल में वेटर का काम किया करते थे। आज से 10 साल पहले उन्होंने तब प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया, जब पास में ही एक बिल्डर ने एक कॉलोनी काटी। चमनलाल ने अपने संपर्क सूत्रों का इस्तेमाल करके उस कॉलोनी के अधिकतर प्लाट को बेच दिया और एक मोटी रकम कमीशन के रूप में कमाई।

उसके बाद उन्होंने अपनी इसी कमाई को ऐसी जगह प्लाट लेने में खर्चा किया, जहाँ वे उन्हें लिए गए दामों से अधिक दामों में बेच सकें। और यह काम करते करते चमनलाल कब करोड़पति बन गए उन्हें खुद भी पता नहीं चला। आज भी उनके पास कई ऐसे प्लाट शहर में उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

खैर यह कहानी तो चमनलाल की थी, जिन्होंने प्रॉपर्टी डीलिंग से शुरुआत की थी। लेकिन कई ऐसे नौकरीपेशा भी हैं । जिन्होंने प्रॉपर्टी में लाखों का निवेश करके कुछ सालों बाद ही करोड़ों में कमाया। इसलिए यदि आपके पास निवेश करने के लिए पैसे हैं, और आप करोड़पति बनना चाहते है। तो आप किसी अच्छी जगह पर प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते है। और आपके द्वारा किया गया यह निवेश आपको कुछ ही सालों में करोड़पति बना सकता है।

इस लेख में हमने करोड़पति बनने के दोनों प्रकार के तरीकों यानिकी एक वे तरीके जिनको अपनाकर लोग रातों रात भी करोड़पति बन सकते हैं। दुसरे वे तरीके जिनसे करोड़पति बनने के लिए इच्छुक व्यक्ति को निवेश भी करना पड़ता है, और धैर्य भी रखना पड़ता है। को बताने का भरसक प्रयत्न किया है।

लेकिन इनके अलावा यदि आपके दिमाग में भी करोड़पति बनने का कोई ऐसा तरीका है, जिसके बारे में हमने नहीं बताया हुआ है। तो इसके बारे में हमें आप हमारे संपर्क सूत्र के माध्यम से बता सकते हैं। और हम आपसे वादा करते हैं, की आपके द्वारा सुझाए गए उस विचार या तरीके को हम अपने इस लेख का हिस्सा अवश्य बनाएँगे।

Karodpati Kaise bane : ध्यान रहे करोड़पति बनने के शोर्ट कट और क़ानूनी रूप से प्रतिबंधित तरीकों को अपनाने से बचना चाहिए। क्योंकि अवैधानिक तरीके आपको करोड़पति बनाएँ या न बनाएँ लेकिन आपके जीवन को मुश्किल में अवश्य फँसा देंगे। इसलिए पैसे पाने की चाहत को इतना तीव्र भी न होने दें, की आप सही और गलत में भेद करना ही भूल जाएँ।                    

अन्य लेख भी पढ़ें